योगी सरकार ने शादी समारोह को लेकर जारी की नयी गाइडलाइन्स, बैंड और डीजे……


देशभर में कोरोना का कहर हाहाकार मचा रहा है जिसकी वजह से अब फिर से हालात बेकाबू होते जा रहे है. ऐसे में सभी राज्य सरकार अपने अपने स्तर पर कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. बता दें कि दिल्ली में कोरोना का कहर जमकर हाहाकार मचाये हुए है और इसी वजह से दिल्ली से सटे इलाको में भी इसका असर अब दिखाई दे रहा है.


वही कोरोना से बिगड़ते हालातों को देखते हुए योगी सरकार ने भी सख्त कदम उठाये है. जानकारी के लिए बता दें कि CM योगी सरकार ने नई गाइडलाइन्स जारी की है. जिसके मुताबिक शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा शादी में बैंड और डीजे पर रोक रहेगी. साथ ही साथ मैरिज हाउस की क्षमता 100 की है तो वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे. इस नये नियम के उल्लंघन पर मुकदमा होगा. शादी में बुजुर्ग, बीमार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर धारा 144 और 188 के तहत कार्रवाई होगी.


लेकिन इसमें एक राहत भी दी गयी है बता दें कि शादी यदि घर में है तो इस पर कोई रोक नहीं है लेकिन इसकी जानकारी नजदीकी थाने में देना अनिवार्य है. जाहिर है बीते कुछ दिनों से कोरोना का संक्रमण फिर से ज्यादा फैलने लगा है और इसी वजह से इस पर का’बू पाने के लिए सरकार के द्वारा ये सख्ती की गयी है.


Post a Comment

0 Comments