पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक ने निर्माणाधीन विद्युत लोको शेड (इलेक्ट्रिक लोको शेड) का किया निरीक्षण




गोरखपुर 23 नवम्बर, 2020: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने 23 नवम्बर, 2020 को निर्माणाधीन विद्युत लोको शेड (इलेक्ट्रिक लोको शेड) का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री आर.के.यादव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के.शुक्ला, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर श्री पी.के.सारस्वत, मुख्य इंजीनियर/निर्माण (पश्चिम) श्री ए.के.सिंह, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण श्री सुभाष चन्द्र, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री एस.पी.यादव, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस श्री सागर तथा सहायक विद्युत इंजीनियर/टीआरएस सुश्री जया द्विवेदी सहित निर्माण एवं विद्युत विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। 


 निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक श्री त्रिपाठी ने विद्युत लोको के अनुरक्षण से सम्बन्धित किये जा रहे निर्माण कार्यों को देखा तथा शेड में लगने वाले सभी मशीनरी एवं प्लान्ट के इन्स्टालेषन साइट की समीक्षा की। श्री त्रिपाठी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कई बिन्दुओं पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य निष्पादित करने का निर्देष दिया। उन्होंने लोको के बेहतर मेंटेनेंस हेतु मैनपावर एवं अनुरक्षण में लगने वाले समय से सम्बन्धित अनेक व्यवहारिक एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिये। 


सम्बन्धित अधिकारियों ने महाप्रबन्धक श्री त्रिपाठी के निर्देशो एवं सुझावों को क्रियान्वित करने का आष्वासन दिया, जिससे निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक शेड समग्रता में एक उत्कृष्ट अनुरक्षण संस्थान बन सके। विदित हो कि इस विद्युत लोको शेड में विद्युत लोको के ‘माइनर शेड्यूल‘ अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा है। पिछले माह 13 विद्युत लोको का ‘माइनर शेड्यूल‘ अनुरक्षण किया गया, इस माह अभी तक 8 विद्युत लोको का ‘माइनर शेड्यूल‘ अनुरक्षण किया जा चुका है।  


Post a Comment

0 Comments