एनसीसी बटालियन बलिया द्वारा किया गया रक्तदान
बलिया। 90 उत्तर प्रदेश बटालियन एन०सी०सी० द्वारा संविधान दिवस पखवाडा दिनांक 17 नवम्बर 2020 से प्रारम्भ होकर दिनांक 13 दिसम्बर 2020 तक संचालित किया जायेगा जिसके अन्तर्गत अलग -अलग कार्य दिवस में अलग -अलग कार्यकम जैसे की आम लाईन पोस्टर मेकिंग, निबन्ध य वाद-विवाद प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड नाटक तथा 23 नवम्बर को ब्लड डोनेशन और शपथ समारोह का आयोजन एन.सी. सी. बटालियन मुख्यालय पर निर्धारित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत लेफ्टिनेन्ट अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में आनलाईन वेबिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संविधान की गरिमा, देश की एकता व अखण्डता तथा संविधान के प्रति प्रत्येक देश वासियों को कर्तव्य निर्वहन के भिन्न-भिन्न पहलुओं को उजागर किया गया। इस दौरान इस वेबिनार से आनलाईन जुडे कैक्ठेटो ने अपने -अपने उत्कृष्ट विचार रखे तथा संविधान के प्रति अपनी आस्था को बखूबी व्यक्त किया। वेबिनार के संचालक लेफ्टिनेन्ट अखिलेश प्रसाद ने बताया कि संविधान से ही देश के नागरिको तथा आमजन के हितों की रक्षा होती है तथा प्रत्येक प्रति अपने अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन करते है। इसलिए संविधान के प्रत्येक पहलूओं को जानना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस कार्यक्रम में जनपद के आठ कालेजों के 38 एन०सी०सी० के छात्र तथा छात्राएं एवं लेफ्टिनेन्ट सच्चिदानन्द राम, लेफ्टिनेन्ट अशोक कुमार ए०एन०ओ० तथा बटालियन के सम्पूर्ण पी0आई0 स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दिया। सोमवार को 90 एन0सी0सी0 बटालियन के कमान अधिकारी, एन.सी.सी अफिसर, पी.आई. स्टाफ तथा सीनियर सिविजन के 10 कैडेटों के द्वारा इस भव्य रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया एवं वाहिनी के कमान अधिकारी द्वारा इस रक्तदान शिविर में बलिया जनपद के आम नागरिकों से भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। वही 90 एन0सी0सी0 बटालियन में लेफ्टिनेन्ट अशोक कुमार के द्वारा सोमवार को 40 कैडेटो के साथ आन लाइन ओध टेकिंग सेमिनार का आयोजन किया गया।
0 Comments