राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपद के 12 मार्गों के कार्यो के लिये रु० 6 करोड़ 79 लाख 62 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन


लखनऊ: 23 नवम्बर 2020। उ० प्र० शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 12 मार्गो के कार्यो हेतु कुल लागत रु० 13 करोड़ 59 लाख 51 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ रू० 6 करोड़79 लाख 62 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है! 


इस सम्बन्ध मे आवश्यक शासनादेश उ०प्र० शासन, लोक निर्माण अनुभाग -1द्वारा जारी किया गया है। 


यह कार्य जनपद कौम्शाबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सहारनपुर, खीरी, बस्ती, बिजनौर व कासगंज मे कराये जायेगें! 


उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि कार्यो को निर्धारित मानको के अनुरूप ससमय पूरा किया जाय! 


बी एल यादव


सूचना अधिकारी


Post a Comment

0 Comments