बांसडीह पुलिस द्वारा 08 राशि गौवंश के साथ 02 गो-तस्कर गिरफ्तार 


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.10.2020 को बांसडीह पुलिस को भारी सफलता प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.10.2020 को उ0 नि0 मृत्युनन्जय सिंह मय हमराह मुखबीरी सूचना पर देवडीह से नदी घाट की तरफ ले जाते हुए कुल 08 राशि गोवंशों के साथ 02 गोतस्करों को समय करीब 10.25 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे गोवंशों को नाव पर लाद कर बिहार ले जाते हैं फिर वहां से वध हेतु पश्चिम बंगाल भेजवा दिया जाता है। हम लोग अधिक पैसा कमाने के लिए यह धन्धा करते हैं।


उक्त पकड़े गये व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर इरशाद नट पुत्र सीरी नट निवासी वि0भ0 नरायनपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया व मोहन नट पुत्र जुमराती नट निवासी देवडीह थाना बांसडीह जनपद बलिया बताया। उक्त के सम्बन्ध में थाना बांसडीह पर मु0अ0सं0 314/2020 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


*बरामदगीः-*


1. 08 राशि गोवंश *नाम पता अभियुक्तगणः-* 1.इरशाद नट पुत्र सीरी नट निवासी वि0भ0 नरायनपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया


2.मोहन नट पुत्र जुमराती नट निवासी देवडीह थाना बांसडीह जनपद बलिया


*आपराधिक इतिहास* इरसाद नट-*


I. मु0अ0सं0 141/19 धारा 3/5 क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बांसडीह जनपद बलिया II. मु0अ0सं0 09/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह जनपद बलिया III. मु0अ0सं0 61/2020 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बांसडीह जनपद बलिया IV. मु0अ0सं0 36/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खेजुरी जनपद बलिया V. मु0अ0सं0 390/16 धारा 147,323,452,504,506 भादवि0 थाना बांसडीह जनपद बलिया VI. मु0अ0सं0 202/20 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह जनपद बलिया VII. एन0सी0आर0 सं0 71/16 धारा 323,504,506 भादवि0 थाना बांसडीह।


*आपराधिक इतिहास मोहन नट-* I.


मु0अ0सं0 61/2020 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बांसडीह जनपद बलिया II. मु0अ0सं0 172/09 धारा 379,411 भादवि0 थाना बांसडीह जनपद बलिया।


*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*


1.उ0नि0 मृत्युनन्जय सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया।


2. का0 हरिकेश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया 3. का0 संदीप गोंड थाना बांसडीह जनपद बलिया।


*दिनांकः- 04.10.2020*


Post a Comment

0 Comments