लखनऊ : कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस




लखनऊ 14 अगस्त 2020। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2020 को प्रातः 09.00 बजे मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ में मंडल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर सीमित संख्या में रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेगें।


इस दौरान कोविड 19 से संबंधित प्रोटोकोविडकाल एवं अन्य निर्देशों का पालन किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ जं0 स्टेशन भवन, गोरखपुर जं0 स्टेशन भवन आदि को फसाड लाइट से सुसज्जित किया गया है।