शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम


दुबहड़, बलिया। स्थानीय क्षेत्र के अखार नगवा स्थित सामाजिक, साहित्यिक, वैचारिक एवं सांस्कृतिक संस्था मंगल पांडेय विचार मंच की एक बैठक रविवार को मंच के कार्यालय पर हुई। बैठक में शहीद मंगल पांडेय की जयंती 30 जनवरी के संबंध में आयोजित विविध कार्यक्रमों एवं विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई एवं कई प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केके पाठक ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय को हमारे देश का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने का गौरव प्राप्त है। यह बलिया जनपद के लिए बहुत बड़ी बात है। उन्हीं के द्वारा सर्वप्रथम अंग्रेजों के काले कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल स्थित बैरकपुर मिलिट्री छावनी में विद्रोह किया गया। शहीद मंगल पांडेय बलिया  जनपद ही नहीं अपितु हमारे भारत देश के गौरव हैं। लेकिन अफसोस एवं दुर्भाग्य की बात यह है कि अभी तक शहीद मंगल पांडेय को विभिन्न सरकारों द्वारा उतना महत्व नहीं दिया गया जितना कि वे हकदार हैं। कहा कि विभिन्न प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेक राजनेता अपने भाषण की शुरुआत शहीद मंगल पांडेय के नाम पर तो करते हैं लेकिन शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा एवं जनपद बलिया के सर्वांगीण विकास के संबंध में कोई सार्थक प्रयास नहीं करते हैं। उन्होंने शहीद मंगल पांडेय के नाम पर बलिया से बैरकपुर, पश्चिम बंगाल जहां पर शहीद मंगल पांडेय ने अंग्रेजों के विरोध में बगावत किया था एवं बलिया से दिल्ली तक नई ट्रेन परिचालित करने की मांग की। इस अवसर पर प्रवक्ता बब्बन विद्यार्थी, अजय पांडेय, राजू मिश्रा, गणेशजी सिंह, रणजीत सिंह, विवेक सिंह, पन्नालाल गुप्ता मस्ताना, डॉ  सुरेशचंद्र उमाशंकर पाठक डॉ हरेन्द्र नाथ यादव अख्तर अली शिवनाथ यादव सूर्यनाथ यादव अन्नपूर्णा नन्द तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह एवं आभार प्रकट सचिव अरुण कुमार साहू ने किया।


Post a Comment

0 Comments