बलिया : ठंड व क्रिसमस की वजह से जिले के सभी विद्यालय 25 दिसंबर तक बंद रहेंगे

 



अब 26 दिसंबर को खुलेंगे जनपद के विद्यालय

बलिया। सर्द हवाओं की वजह से  तापमान में आई लगातार गिरावट के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हैं, ऐसे में हाड़ कपा देने वाली ठंड की वजह से जिलाधिकारी बलिया ने जनपद के सभी  बोर्ड के नर्सरी से डिग्री तक के विद्यालय / कॉलेज दिनांक 23 दिसंबर, 24 दिसंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं। वही 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश है।

जनपद के विद्यालय अब 26 दिसंबर को खुलेंगे। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि इस आदेश का जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।


Post a Comment

0 Comments