बलिया। हैवेन पब्लिक स्कूल शंकरपुर के क्रीड़ागंन मे जिला कबडडी संघ बलिया एवं श्रीराम विद्यापीठ के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला कबडडी चैम्पियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि नीरज सिंह गुडडु जी चेयरमैन प्रतिनिधि सहतवार के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दिऊली इन्टर कालेज के प्राचार्य डा विश्वरंजन सिंह, डॉ अरविंद शुक्ला, धीरेन्द्र कुमार शुक्ला सचिव बलिया ओलम्पिक संघ, आयोजन सचिव डा संजय तिवारी एव गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अंत में पंकज सिंह सचिव कबडडी संघ ने श्रीराम विद्यापीठ, खिलाड़ियों आफिसियल खेल प्रेमियों आदि सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
0 Comments