दुबहर, बलिया । महान संत त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के नाम पर रविवार के दिन गंगा नदी पर बने जनेस्वर मिश्रा सेतु के पास के घाट का नाम त्रिदण्डी स्वामी के नाम पर किया गया । जिसका विधिवत नामकरण एवम उदघाटन महानसंत विद्या भास्कर जी महराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलापट्ट के अनावरण के साथ किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्या भास्कर जी ने कहा कि जहां संतो के चरण पड़ जाते है ,वहां की धरती युगों युगों तक पवित्र हो जाती है । इस घाट पर तो देश के महान सन्त परम पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी ने विशाल यज्ञ का आयोजन भी करवाया था । आज यहां के लोगों ने इस घाट का नाम उनके नाम पर रखकर बहुत ही पुनीत कार्य किया है । इस दौरान उन्होंने कई प्रेरक प्रसंग भी उपस्थित लोगों को सुनाएं । इस मौके पर मौनी बाबा ,डॉ जय गणेश चौबे, शिवजी पाठक विमल पाठक घनश्याम पान्डेय चन्द्र प्रकाश पाठक राधा कृष्ण पाठक राकेश पाठक ओमप्रकाश तिवारी अखिलेश चौबे, सुनील मिश्र पालू पाठक जगेसर मितवा अंजनी पाठक लल्लन तिवारी दरदर गिरी लपन पाठक लालू पाठक ओमप्रकाश, बबुआ आदित्य, धनेश,राजकुमार आदि लोग उपस्थित थे ।
0 Comments