हल्दी, बलिया।नारी सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार के दिन थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह ग्रामसभा के बन्धुचक गांव में विवेकानन्द कोचिंग सेन्टर में स्थानीय थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बालिकाओ को एंटी रोमियो टीम के साथ बालिकाओ को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 ,181 तथा 1090 महिला हेल्पलाइन के साथ साथ छात्राओ को आत्मसुरक्षा के गुण भी सिखाया । एसआई राघव राम यादव ने बताया कि क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर छात्राओ को उनके अधिकार और पुलिस के सहयोग लेने के बारे मे जानकारी दिया जा रहा है।
जनपद के सभी विद्यालयों व कोचिंगों में छात्राओ को सुरक्षा के लिए पुलिस जागरूक कर रही हैं।वही कोचिंग के आस पास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सख्त हिदायत देते हुए विद्यालय व कोचिंग के पास न घूमने की सलाह दी।इस मौके पर कोचिंग के डाइरेक्टर विनय कान्त चौबे,अध्यापक कन्हैया लाल तिवारी एंटी रोमियो टीम में थानाध्यक्ष के साथ साथ एसआई जटाशंकर चौबे, राघवराम यादव, कांस्टेबल शिवकेश, विनय विश्वकर्मा, महिला आरक्षी अंजू गौतम उपस्थित रहे।
0 Comments