सांसद ने मुजलूमों को उड़ाया कंबल


बांसडीह, बलिया।  तहसील परिसर में रविवार को कम्बल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कम्बल बितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सभा सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा द्वारा सैकडों असहाय गरीब व जरूरतमंदों को कम्बल दिया गया।वहाँ उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार की मंशा है कि शासन द्वारा जनहितकारी योजनाओं के लिए पत्रों को भटकना न पड़े । सीधे ये सारी योजनाये उनके तक पहुंचना व उन्हें उस योजना का लाभ दिलाना सरकार की जिमेदारी है।इस दौरान सैकड़ों पात्रों को सांसद रविन्द्र कुशवाहा उपनिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य व तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने कम्बल दिया गया।
 इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री केतकी सिंह, प्रतुल कुमार ओझा, पूनम गुप्ता, रंजना सिंह, अरुण सिंह, शशिकांत सिंह, राजू दुबे, यदुनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, आदि रहे।


Post a Comment

0 Comments