मरीजों के बहुरें दिन, हुआ नि:शुल्क परीक्षण


सुखपुरा (बलिया)। डीएसईटी पब्लिक स्कूल सोबईबांध करनई में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 400 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया।शिविर में बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।महिलाओं की संख्या लगभग 250 थी। हड्डी के रोगियों ने भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सक से कराया।शिविर में डॉ अजीत सिंह,डॉक्टर आशु सिंह, डॉ पीके सिंह,डॉ विनय तिवारी,डा संतोष कुमार ने रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक सलाह दी।इस मौके पर बीएन तिवारी एसडी पांडेय, प्रियव्रत दुबे, अखिल मोहन, मंजीत गिरि, अंकित तिवारी, मयूरी पांडेय, नेहा यादव, सीमा राय आदि मौजूद रहे।प्रधानाध्यापक अनुभव दुबे एवं प्रबंधक विनय तिवारी ने सबके प्रति संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।


Post a Comment

0 Comments