कोलकाता में आयोजित पश्चिम बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक और चर्चा का विषय बन गया दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता और स्वतंत्रता सेनानी माखन लाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें गले भी लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यह खास पल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान देखने को मिला, जहां भाजपा की पहली सरकार के गठन का ऐतिहासिक आयोजन हो रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के इस सम्मानपूर्ण व्यवहार को भारतीय संस्कृति और बुजुर्गों के प्रति आदर का प्रतीक बताया जा रहा है।
समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस दृश्य का तालियों के साथ स्वागत किया। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इस भावुक क्षण की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि माखन लाल सरकार लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और संगठन के वरिष्ठ व सम्मानित चेहरों में गिने जाते हैं।


0 Comments