बलिया। अहर्ता 01 जनवरी, 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा जो 22 जनवरी, 2020 तक चलेगा। जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 23 दिसंबर को, दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि 23 दिसंबर से 22 जनवरी, 2020 तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 03 फरवरी तक, पूर्वक सूचियों की तैयारी 11 फरवरी, 2020 तक, निर्वाचक नामावलियो का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी, 2020 तक निर्धारित है।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया है कि बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे मतदाता जिनका नाम आलेख्य सूची में सम्मिलित नहीं है, तथा 18-19 आयु वर्ग के पात्र युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु फार्म-6 भरवायेंगे। जनपद में कुल- 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 357- बेल्थरारोड, 358- रसड़ा, 359 सिकंदरपुर, 369- फेफना, 361- बलिया नगर, 362- बांसडीह एवं 363- बैरिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में किसी पात्र व्यक्ति का नाम यदि मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, तो फार्म-6, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित किए जाने हेतु फार्म- 7, मतदाता सूची में सम्मिलित किसी नाम लिंग आयु आदि के संशोधन हेतु फार्म- 8 तथा निवास परिवर्तन करने की दशा में फार्म- 8ए भरकर अपने से संबंधित बीएलओ को मतदेय स्थलों पर तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
0 Comments