अब जनपद कोषागार से ही होगी स्टाम्प खरीद

बलिया। जनपद की पांच तहसीलों में स्थित उपकोषागार में अब स्टांप की बिक्री बंद रखी जाएगी। इन तहसीलों के अंतर्गत आने वाले स्टांप विक्रेता या कोई भी जनपद कोषागार से स्टांप क्रय कर सकते हैं।

 

 वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक कि इन उपकोषागार में उपकोषाधिकारी के पद पर शासन या कोषागार निदेशालय स्तर से तैनाती ना हो जाए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार उपकोषागार में स्टांप की बिक्री तभी की जाएगी जब उसमें नियमित उपकोषाधिकारी की तैनाती हो जाएगी

Post a Comment

0 Comments