जिला स्तरीय सब जूनियर बालक वालीबाल ट्रायल 23 व 24 को

चयनित खिलाड़ी को आजमगढ़ में आयोजित मण्डलीय ट्रायल में लेंगे भाग

 

बलिया। उ0प्र0 वालीबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, शाहजहाॅंपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय बलिया में 23 दिसम्बर को जिला स्तरीय सब जूनियर बालक वालीबाल टायल का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से  किया जायेगा। 

 

      जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने कहा कि सब जूनियर ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2004 के बाद की होनी चाहिए। जिला स्तरीय सब जूनियर बालक वालीबाल ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 27 दिसम्बर को सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित होने वाले मण्डलीय ट्रायल में भाग लेने हेतु भेजा जोयगा। इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय बलिया द्वारा 02 से 05 जनवरी तक आयोजित होने वाली जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय द्वारा 24 दिसम्बर को जिला स्तरीय जूनियर बालक वालीबाल ट्रायल का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। उक्त ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2002 के बाद की होनी चाहिए। उक्त ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय/ संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पात्रता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

 

 जिला स्तरीय  जूनियर बालक वालीबाल ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 31 दिसम्बर को सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित होने वाले मण्डलीय ट्रायल में भाग लेने हेतु भेजा जोयगा।

 

Post a Comment

0 Comments