बलिया।22 दिसम्बर 2019 को समाप्त हो रहे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह के कार्यकाल को कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ने विस्तारित कर दिया है।
21 दिसंबर को जारी आदेश में कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि वर्तमान में नियमित कुलपति की नियुक्ति में कुछ समय लगने की संभावना है। ऐसे में 22 दिसम्बर को समाप्त हो रहे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर योगेन्द्र सिंह के कार्यकाल को उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 12 (10) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलपति के रूप में 3 माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति पद की नियुक्ति होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो विश्वविद्यालय के दैनंदिन कार्यों के निर्वहन के लिए विस्तारित किया जाता है।
0 Comments