घाट का नामकरण एवं लोकार्पण आज

दुबहर(बलिया)। क्षेत्र के नगवा जनाडी स्थित गंगा घाट पर रविवार के सुबह 10 बजे देश के प्रसिद्ध संत वासुदेवाचार्य स्वामी  विद्या भास्कर जी महाराज के कर कमलों द्वारा उक्त घाट का नामकरण एवं लोकार्पण महान संत त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के नाम पर होगा। 

 

यह जानकारी देते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक संत डॉ जय गणेश चौबे ने इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त लोगों से उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments