*डाक घर डाक अदालत 10 सितंबर को* 

बलिया। अधीक्षक डाकघर बलिया डाक प्रखंड के अंतर्गत उपभोक्ताओं की डाक विभाग से संबंधित समस्याओं शिकायतों के निस्तारण हेतु अधीक्षक डाकघर बलिया कार्यालय में दिनांक 10 सितंबर 2026 को पूर्वाहन 11:00 बजे डाक अदालत का आयोजन किया जाना है तथा आपसे अनुरोध है कि डाक विभाग से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु डाक अदालत में उपस्थित होने के इच्छुक उपभोक्ता अपनी शिकायत का पूर्ण विवरण सहित अधीक्षक डाकघर बलिया के कार्यालय में दिनांक 9 सितंबर 2026 तक अवश्य उपलब्ध करा दे।