बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बलिया की ओर से जारी नदी जलस्तर एवं वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जिले में गंगा और सरयू (घाघरा) समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में गंगा नदी के बक्सर गेज स्थल पर जलस्तर 60.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का बिंदु 60.320 मीटर है। वहीं गायघाट में गंगा का जलस्तर 59.69 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि यहां खतरे का बिंदु 57.615 मीटर निर्धारित है।
सरयू (घाघरा) नदी के डीएसपी हेड पर जलस्तर 64.27 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का बिंदु 64.010 मीटर है। इस प्रकार यहां नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। चांदपुर में सरयू का जलस्तर 58.65 मीटर रहा, जबकि खतरा बिंदु 58.000 मीटर है। मांझी में सरयू का जलस्तर 56.30 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित खतरे के बिंदु 55.150 मीटर से ऊपर है।
प्रतिवेदन के अनुसार टोंस नदी के पिपरा घाट पर भी जलस्तर 61.00 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि यहां खतरे का बिंदु 60.000 मीटर है। विभिन्न गेज स्थलों पर नदियों की प्रवृत्ति में बढ़ाव और घटाव दोनों दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों की ओर से नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सतर्कता बरतने की व्यवस्था की जा रही है।

