बलिया : 93 यूपी बटालियन एनसीसी के CATC-291 शिविर का शुभारंभ, 518 कैडेट्स ने की बायोमेट्रिक रिपोर्टिंग


ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न गतिविधियों में दक्ष होंगे कैडेट्स

बलिया। 93 यूपी बटालियन एनसीसी, बलिया की ओर से बाबा रामदल पी.जी. कॉलेज, पकवा इनार में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-291 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन कुल 518 कैडेट्स ने बायोमेट्रिक रिपोर्टिंग कर प्रशिक्षण में सहभागिता दर्ज कराई।


10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों एवं सैन्य प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसमें ड्रिल प्रशिक्षण, हथियारों की जानकारी एवं हैंडलिंग, फायरिंग, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन और योग सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा कैडेट्स के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल-कूद, प्रेरणादायक व्याख्यान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।



शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को विपरीत परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी तैयार किया जाएगा।



शुभारंभ के अवसर पर सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार रामनिशान, सूबेदार विजय कुमार, एएनओ कैप्टन रविशंकर, लेफ्टिनेंट कमलाकांत, लेफ्टिनेंट पंकज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट ज्ञान प्रकाश भारती, लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार, सेकंड ऑफिसर आशीष यादव सहित सिविल स्टाफ के हेमंत कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, आर्यन सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।