बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह के बलिया आगमन पर सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंत्री बृजेश सिंह के बलिया पहुंचने पर पूर्व विधायक संजय यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “बलिया की पावन एवं क्रांतिकारी धरती पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।”
संजय यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से जुड़े विकास कार्यों को गति देने में मंत्री का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके बलिया आगमन से जिले के विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने लोक निर्माण राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं सुखद प्रवास की कामना की।


