बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद बलिया में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत दर्जी, राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मोची एवं बढ़ई ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक राज्य सरकार के पोर्टल http://diupmsme.upsdc.go.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, हाईस्कूल की अंकपत्र, आय प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि अलग से सूचित की जाएगी। इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

