*पंजाब के कुर्मलाल एम्स में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सामाजिक व राजनीतिक जगत ने जताया गहरा शोक*
बलिया। कांग्रेस नेता, वक्फ संपत्ति बचाओ मुहिम के अगुआ तथा कब्रिस्तान बचाओ संघर्ष समिति, बलिया के सह-संयोजक एडवोकेट अली औसत का पंजाब के कुर्मलाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
एडवोकेट अली औसत लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और वक्फ संपत्तियों तथा कब्रिस्तानों की सुरक्षा एवं संरक्षण के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे अपनी सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे।
उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे समाज की अपूरणीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि अली औसत ने हमेशा जनहित और समाज के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लड़ी।
इस दुखद अवसर पर सभी ने अल्लाह तआला से दुआ की कि वह मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता करे तथा उनके परिजनों, अज़ीज़ों और चाहने वालों को इस असहनीय दुःख को सहने की ताकत और सब्र-ए-जमील प्रदान करे।
जमाल जी द्वारा :-


0 Comments