बलिया : भाजपा नेता अरुण सिंह बंटू ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात


बलिया। भाजपा नेता अरुण सिंह बंटू ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अरुण सिंह बंटू ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों एवं जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन निरंतर जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रहा है और पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं।

अरुण सिंह बंटू ने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments