वाराणसी 26 मई, 2026; भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में ग्रीष्म कालीन जल सेवा का आयोजन आज दिनांक 26.05.2026 को मऊ रेलवे जंक्शन स्टेशन पर "पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ" द्वारा ग्रीष्मक़ालीन जल सेवा शिविर आयोजन किया गया।
इसी क्रम में मऊ स्टेशन पर भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ वाराणसी शाखा मऊ में सुभाष ग्रुप व स्वरूप रानी गाइड ग्रुप के कुल 13 स्काउट एवं गाइड्स सदस्य उपस्थित रहे। इन्होने गाड़ी संख्या 14005 एक्सप्रेस, 15129 इंटरसिटी, 15130 इंटरसिटी के जनरल यानों में रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाया। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर -विनोद कुशवाहा व स्काउट मास्टर -पुष्कर कुमार के नेतृत्व में किया गया। ग्रुप लीडर- उप मुख्य टिकट निरीक्षक/मऊ राकेश कुमार के माध्यम से 10 जार RO का पानी भी उपलब्ध कराया गया। उक्त जानकारी अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी।





0 Comments