वाराणसी, 26 मई 2026। भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन द्वारा मंगलवार को भारतेन्दु सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अप्रैल-2026 माह के चयनित 10 रेल कर्मचारियों को Excellence Award प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा सुरक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से मंडल ने संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जिन्होंने सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने तथा रेल संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल रेल प्रबंधक ने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जागरूकता एवं सतर्कता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेन्द्र यादव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल सहित मंडल के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडल स्तर पर संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिन कर्मचारियों को Excellence Award से सम्मानित किया गया, उनमें संतोष कुमार, अवधेश गौड़, शिव कुमार, पशुपति कुमार गुप्ता, शशि कुमार, राहुल कुमार, सत्यदेव, रविन्द्र सिंह यादव, प्रेम चन्द्र भगत तथा विमल कुमार शामिल रहे। उक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।





0 Comments