बलिया : संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन फाइटिंग टीम ने कैडेट्स को दिए युद्ध कौशल के गुर


बलिया। बाबा रामलाल पकवाइनार, बलिया में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन मंगलवार को कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के अंतर्गत फाइटिंग टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को युद्ध कौशल, आत्मरक्षा, टीम वर्क तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की तकनीकों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही कैडेट्स में अनुशासन, एकरूपता एवं बेहतर तालमेल विकसित करने के उद्देश्य से ड्रिल प्रैक्टिस भी कराई गई। कैडेट्स ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया तथा प्रशिक्षकों के निर्देशों का गंभीरता से पालन किया।

शिविर में सैन्य जीवन की बारीकियों को समझाने के साथ-साथ कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान फाइटिंग टीम ने कैडेट्स को विभिन्न परिस्थितियों में संयम बनाए रखने और टीम भावना के साथ कार्य करने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

इस अवसर पर शिविर कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार राम निशांत सिंह, सूबेदार विजय कुमार, ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र पटेल, लेफ्टिनेंट आर.पी. शुक्ला, लेफ्टिनेंट अमित कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक हेमंत कुमार, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक आर्यन सिंह एवं उमर कुरेशी सहित शिविर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

शिविर के आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कैडेट्स में अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है, जो उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।



Post a Comment

0 Comments