चितबड़ागांव, बलिया। मानपुर स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। रियांजलि सिंह, प्रत्यूष पाठक तथा सृष्टि पांडे ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं सुनिधि गुप्ता, आस्था राय, देवांश गुप्ता तथा शिफा अकबर ने 85% से अधिक अंक हासिल किए।
वाणिज्य वर्ग में अर्पिता चौरसिया तथा अदिति यादव ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में निशू यादव ने 85% अंक के साथ संकाय में टॉप किया। इसके अलावा शिवम गुप्ता, दीपिका सिंह व सोनम यादव ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
समारोह में छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासन से ही यह सफलता संभव हो पाया है।
प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को हर बार बेहतर करने और निरंतर मेहनत करते रहने की शिक्षा दी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद एवं सौम्या प्रसाद ने बच्चों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा। विद्यालय के वरिष्ठ समन्वयक अरविंद चौबे ने भी छात्रों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय कनिष्ठ समन्वयक नीतू मिश्रा की उपस्थित रही। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नए बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिये।






0 Comments