बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में 1 मई 2026 को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराना है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित समन्वयकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आप ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि वे देश की विविध सांस्कृतिक धरोहर को निकट से समझ सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुतियां, दोपहिया वाहन रैली, गोद लिए गए गांवों में स्वच्छता अभियान, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण तथा राज्य सीमा क्षेत्र का शैक्षिक दौरा आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए फिल्म प्रदर्शन भी रखा गया है, जिससे वे गुजरात की संस्कृति और विकास यात्रा को समझ सकें।
कुलपति जी ने विद्यार्थियों से सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करते हैंl
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही गुजरात की प्रसिद्ध लोक नृत्य शैलियों ‘गरबा’ और ‘रास’ की मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।


0 Comments