बलिया : एएसपी कृपा शंकर को भावभीनी विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने किया सम्मानित


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के स्थानांतरण के अवसर पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।



समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री कृपा शंकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। उपस्थित अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।



इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर श्री मोहम्मद उस्मान, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्री रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मोहम्मद फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री अक्षय कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments