बलिया : भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम घोषित, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में मेधावियों ने लहराया परचम


आदर्श सिंह ने हाई स्कूल में पाया प्रथम स्थान, इंटर में वंशिका रही अव्वल; प्रधानाचार्या नेहा राय ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बलिया। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान भृगु भूमि इंटरनेशनल स्कूल में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी गर्व से भर दिया।

प्रधानाचार्या नेहा राय ने परिणाम की घोषणा करते हुए सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

हाई स्कूल वर्ग में आदर्श सिंह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रितेश गुप्ता 88 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि आयुष कुमार मौर्य ने 86.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट वर्ग में वंशिका ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एजाज़ अहमद अंसारी ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें गणित विषय में उन्होंने शानदार 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। आयुष कुमार तिवारी 79.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

प्रधानाचार्या नेहा राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे निरंतर परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तथा जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया।




Post a Comment

0 Comments