योगी सरकार का त्वरित एक्शन—कई जिलों में नए चेहरे, 7 अफसर पहली बार बने जिलाधिकारी
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन-प्रशासन में हलचल मचा दी। सरकार ने एक साथ 40 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए। इस अचानक हुए बदलाव को शासन की कार्यशैली में तेजी और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, 8 जिलों के डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले की जिम्मेदारी दी गई, जबकि 7 अधिकारियों को पहली बार डीएम बनाया गया है। इससे प्रशासन में नए ऊर्जा और दृष्टिकोण आने की उम्मीद जताई जा रही है।
पहली बार डीएम बने अधिकारी
सरकार ने जिन अधिकारियों को पहली बार जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी है, उनमें शामिल हैं—
ब्रजेश कुमार – औरैया
आलोक यादव – शामली
अभिषेक गोयल – हमीरपुर
इंद्रजीत सिंह – सुल्तानपुर
अन्नपूर्णा गर्ग – श्रावस्ती
नितिन गौड़ – अमरोहा
सरनजीत कौर – रायबरेली
प्रमुख जिलों में नए DM की तैनाती
गौरांग राठी – झांसी
कुमार हर्ष – बुलंदशहर
अरविंद कुमार चौहान – सहारनपुर
निधि गुप्ता वत्स – फतेहपुर
घनश्याम मीना – उन्नाव
अंजनी कुमार सिंह – लखीमपुर खीरी
इंद्रमणि त्रिपाठी – मैनपुरी
मनीष बंसल – आगरा
महत्वपूर्ण विभागों में बड़े बदलाव
आशुतोष निरंजन बने नए परिवहन आयुक्त
किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया
दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया
नितीश कुमार को UPPCL का MD बनाया गया
श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का MD बनाया गया
इसके अलावा कई अधिकारियों को विशेष सचिव, निदेशक और मंडल स्तर के अहम पदों पर तैनात किया गया है।
CDO और अन्य पदों पर भी फेरबदल
श्रुति शर्मा – CDO हापुड़
गामिनी सिंगला – CDO बदायूं
पूजा साहू – CDO अमेठी
सुनील कुमार धनवंता – CDO बहराइच
रामेश्वर सुधाकर – CDO झांसी
क्या है इस फेरबदल का मतलब?
यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव संकेत देता है कि राज्य सरकार प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, विकास कार्यों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। कई जिलों में नए चेहरों की तैनाती से शासन की नई रणनीति साफ झलकती है।


0 Comments