लखनऊ रेल मंडल का बड़ा अभियान : 1395 अधोमानक पानी की बोतलें जब्त, अवैध वेंडरों पर कसा शिकंजा


लखनऊ, 15 अप्रैल 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में यह कार्रवाई गोरखपुर, बस्ती एवं गोंडा जंक्शन स्टेशनों पर की गई।


अभियान के तहत कई प्रमुख ट्रेनों—वैशाली एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस तथा कुशीनगर एक्सप्रेस—में सघन जांच अभियान चलाया गया।


जांच के दौरान कुल 1395 अधोमानक पेयजल की बोतलें बरामद की गईं, जिन्हें तत्काल जब्त कर नियमानुसार एल.पी.ओ. में जमा कराया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई यात्रियों को ओवरचार्जिंग और अनधिकृत वेंडरों से बचाने के उद्देश्य से की गई है।


मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा दी गई।



Post a Comment

0 Comments