*यूजीसी नेट–जेआरएफ में शानदार सफलता, संघर्षशील युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत*
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा क्षेत्र के होनहार युवा प्रभाकर सिंह ने यूजीसी नेट–जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि सिर्फ़ एक शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, सामाजिक प्रतिबद्धता और अन्याय के विरुद्ध निरंतर संघर्ष का प्रतिफल भी है।
छात्र राजनीति, समाजसेवा और गरीब-मज़लूम वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय रहते हुए प्रभाकर सिंह ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो परिस्थितियां बाधा नहीं बनतीं। संघर्षों के बीच अडिग रहकर, सच और न्याय के पक्ष में आवाज़ बुलंद करते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जो आज के युवाओं के लिए एक जीवंत प्रेरणा है।
उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि शिक्षा और सामाजिक चेतना साथ-साथ चलें तो बदलाव की राह प्रशस्त होती है। प्रभाकर सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
प्रभाकर सिंह को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। निश्चय ही आपकी यह उपलब्धि संघर्षशील और जागरूक युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।


0 Comments