लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बुधवार देर रात जारी आदेश के तहत गोरखपुर सहित 11 जिलों के एसएसपी और एसपी बदले गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति के बाद एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। वहीं हाल ही में एडीजी पद पर पदोन्नत हुए सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे।
डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में—
ईओडब्ल्यू के आईजी के.एस. इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ
कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का आईजी
गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त
गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नति के बाद गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त—
मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति पर अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी
लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा एवं मेरठ के एसपी डॉ. विपिन टाडा को प्रोन्नति के बाद कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त
पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को प्रोन्नति पर डीआईजी एटीएस
सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को प्रोन्नति पर डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज
पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रोन्नति पर डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
वहीं सम्भल की एएसपी अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
इन जिलों में तैनात हुए नए एसपी–एसएसपी
सरकार ने कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की है :-
कुंवर अनुपम सिंह – एसएसपी जौनपुर
डॉ. ख्याति गर्ग – एसपी लखीमपुर खीरी
यशवीर सिंह – एसपी बस्ती
चारू निगम – एसपी सुलतानपुर
अभिनन्दन – एसएसपी सहारनपुर
डॉ. कौस्तुभ – एसएसपी गोरखपुर
अविनाश पांडेय – एसएसपी मेरठ
रवि कुमार – एसपी रायबरेली
सुकीर्ति माधव – एसपी अमेठी
कानून-व्यवस्था पर सरकार की सख्त नजर
सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल संवेदनशील जिलों में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नए अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई जा रही है।


0 Comments