बलिया। जनपद बलिया में तैनात रहे दिवंगत उपनिरीक्षक श्री वरुण राकेश की हाल ही में सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के उपरांत उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बलिया पुलिस ने एक सराहनीय मानवीय पहल की है।
परिवार को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद बलिया पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से अपना एक-एक दिन का वेतन सहयोग स्वरूप एकत्र किया गया, जिसके अंतर्गत कुल ₹10,32,350/- (दस लाख बत्तीस हजार तीन सौ पचास रुपये) की सहायता राशि दिवंगत उपनिरीक्षक के परिजनों को प्रदान की गई।
बलिया पुलिस की इस सामूहिक पहल से यह संदेश गया है कि विभाग न केवल कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करता है, बल्कि अपने सहयोगियों एवं उनके परिवारों के प्रति भी संवेदनशील और जिम्मेदार है। इस सहयोग से दिवंगत उपनिरीक्षक के परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक एवं मानसिक संबल प्राप्त हुआ है।
बलिया पुलिस की यह मानवीय सोच और एकजुटता समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे की मिसाल पेश करती है।


0 Comments