बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को विशेष शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार थाना हल्दी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बैरिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को चितबड़ागांव थाने की कमान सौंपी गई है। सुखपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी आईजीआरएस नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से हटाकर प्रभारी पॉक्सो सेल बनाया गया है। निरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ला को थाना खेजुरी से साइबर थाना भेजा गया है, जबकि निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एएचटी से उभांव थाने का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से दोकटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुपम जायसवाल को दोकटी थाने से रेवती थानाध्यक्ष, रत्नेश दुबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सुखपुरा थानाध्यक्ष तथा राजू कुमार राय को थाना नरही से हल्दी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राजेश बहादुर सिंह को रेवती थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रभारी एएचटी बनाया गया है। दिनेश कुमार पाठक को चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पद से प्रभारी डीसीआरबी, अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा अजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


0 Comments