वाराणसी मंडल : महिला कल्याण संगठन ने स्वच्छता कर्मियों को किए कंबल वितरित


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरी भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा डिपो में कार्यरत 50 से अधिक संविदा स्वच्छता कर्मियों को उपहार स्वरूप प्रीमियम कंबल वितरित किए गए।


समारोह को संबोधित करते हुए मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन ने महिला रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी महिला रेल कर्मियों के परिवारजनों और उनके बच्चों के सशक्तिकरण, उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन द्वारा महिलाओं के व्यावसायिक कौशल के उन्नयन हेतु नियमित रूप से कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाती हैं।


उन्होंने बताया कि संगठन प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट महिला रेल कर्मियों को सम्मानित कर उन्हें सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। वर्ष 2025 में मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो सके। इसके अतिरिक्त संगठन द्वारा हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में बच्चों को राशन एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संस्थानों में सहयोगात्मक गतिविधियां भी की जाती रही हैं।


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अशोक कुमार वर्मा सहित मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी सदस्याएं एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-द्वितीय श्री विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय एवं श्री यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एम. रमेश कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय, मंडल इंजीनियर (सामान्य) श्री ए.के. पाण्डेय तथा मंडल कार्यालय के कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।उक्त जानकारी अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी द्वारा दी गई।



Post a Comment

0 Comments