बलिया : रोमांचक मुकाबले में कोपवा की जीत, पियरिया को 2 रन से हराया


बलिया। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर-6 के अंतर्गत पियरिया खेल मैदान पर शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में कोपवा की टीम विजयी रही।

टॉस जीतकर पियरिया ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोपवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पियरिया की टीम राहुल और अंगराज की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद 73 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच हार गई।

फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका मोहम्मद तारिक और मनीष ने निभाई। वहीं स्कोरिंग मन्नू तिवारी तथा कमेंट्री हरेंद्र सिंह और शिवदयाल यादव ने संयुक्त रूप से की।

क्लस्टर-6 की विजेता टीमें 17 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाले फेफना खेल महोत्सव के मुख्य मुकाबले में प्रतिभाग करेंगी।



Post a Comment

0 Comments