ठंड में सुबह नहाने वालों के लिए चेतावनी! गलत तरीके से नहाना पड़ सकता है भारी


नई दिल्ली। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड के मौसम में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं — और चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर अटैक सुबह बाथरूम में नहाते वक्त आते हैं। इसका कारण है — ठंड में गलत तरीके से नहाना।

डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के मौसम में अचानक शरीर पर ठंडा पानी डालना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे शरीर की रक्त वाहिनियां सिकुड़ जाती हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हार्ट पर अचानक दबाव पड़ता है। कई मामलों में यही स्थिति हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक तक पहुंच जाती है।

नहाने से पहले करें ये ज़रूरी काम

  • नहाने से कम से कम आधे घंटे पहले सरसों के तेल से पूरे शरीर की हल्की मालिश करें।
  • मालिश पैरों से शुरू कर छाती की ओर करें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर ठंड सहने के लिए तैयार हो जाता है।
  • कोशिश करें कि ठंड में शॉवर की बजाय मग से नहाएं और नहाते वक्त बैठकर पानी डालें।

 नहाने का सही तरीका

  1. सबसे पहले पैरों पर पानी डालें।
  2. इसके बाद कमर के नीचे का हिस्सा भिगोएं।
  3. फिर दाहिने और बाएं कंधे पर बारी-बारी से पानी डालें।
  4. सबसे अंत में सिर पर पानी डालें।

विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ठंडे मौसम में सिर पर अचानक ठंडा पानी डालने से शरीर को झटका लग सकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है और हृदय या मस्तिष्क पर गंभीर असर पड़ सकता है।

इसलिए आने वाले ठंडे दिनों में सुबह-सुबह नहाने से पहले ज़रूर सावधानी बरतें। याद रखें — सर्दी में नहाने का तरीका ही तय कर सकता है आपका स्वास्थ्य और जीवन।




Post a Comment

0 Comments