बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में साइबर अपराध एवं ठगी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस/साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता मिली है।
थाना रेवती क्षेत्र के एक पीड़ित ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई धनराशि को ट्रैक कर सुरक्षित करने का कार्य शुरू किया। साइबर पुलिस टीम के प्रभारी उ0नि0 आशुतोष मद्धेशिया तथा कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार एवं शिवप्रसाद की तत्परता से पीड़ित के बैंक खाते से निकाले गए कुल 94,500 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
पुलिस टीम की इस सक्रियता से पीड़ित को राहत मिली है। जनपद बलिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर पर विश्वास न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
साइबर पुलिस टीम, थाना रेवती बलिया:
- SO श्री राजेश बहादुर सिंह
- उ0नि0 श्री अवनीश त्रिपाठी
- क0आ0 योगेन्द्र कुमार
- का0 शिवप्रसाद


0 Comments