यूपी पुलिस में नई ऊर्जा : 34 नए पुलिस उपाधीक्षकों की पहली तैनाती, अलग-अलग जिलों में मिली जिम्मेदारी


लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। ट्रेनिंग पूरा कर चुके 34 नए पुलिस उपाधीक्षकों को पहली तैनाती दे दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और कमिश्नरेट में पदस्थापित कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को उनके पहले ही कार्यकाल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रतिज्ञा सिंह को बांदा, जयंत यादव को कुशीनगर, अभिषेक कुमार को सीतापुर और दीप शिखा को मैनपुरी जिले में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में तैनाती मिली है। साथ ही शशि प्रकाश मिश्रा को लखनऊ और अपूर्व पांडेय को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पदभार सौंपा गया है।

नई सूची में बसंत सिंह को महाराजगंज, संकल्प दीप कुशवाहा को एटा, नारायण दत्त मिश्र को बहराइच, मयंक मिश्रा को अयोध्या और ऋतिक कपूर को सुल्तानपुर भेजा गया है। वहीं अभिमन्यु त्रिपाठी को खीरी, पीयूष पांडे को झांसी और क्रिश राजपूत को मऊ में जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा गायत्री यादव (मिर्जापुर), मनोज कुमार गंगवार (औरैया), सुधीर सिंह (मेरठ), रोहिणी यादव (सिद्धार्थनगर), प्रभा पटेल (हरदोई), आकृति पटेल (पीलीभीत), अभय कुमार वर्मा (फतेहगढ़), अनुभव राजर्षि (गाज़ीपुर), आकांक्षा गौतम (बिजनौर), शुभम वर्मा (शाहजहांपुर), अमित कुमार (संतकबीरनगर) और देवराज सिंह (बलिया) जैसे अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में दीप शिखा (मैनपुरी), कुलदीप सिंह यादव (बस्ती), अवनीश कुमार सिंह (इटावा), शशांक श्रीवास्तव (बुलंदशहर), गौरव उपाध्याय (महोबा), विनी सिंह (उन्नाव) को पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका सौंपी गई है।

कमिश्नरेट सिस्टम में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। शशि प्रकाश मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ, हरे कृष्णा शर्मा को आगरा, अरुण पाराशर को प्रयागराज और अपूर्व पांडे को वाराणसी कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त का पद दिया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद पुलिस विभाग में नई कार्यशैली और अधिक सशक्त व्यवस्था की उम्मीद की जा रही है।





Post a Comment

0 Comments