यूपी : भाजपा ने जारी की 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची, पाँच पुराने चेहरे फिर लौटे; फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष की छुट्टी


लखनऊ। भाजपा ने बुधवार देर रात 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इनमें पाँच जिलों में पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताया गया है, जबकि फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को पद से हटा दिया गया है। मुखलाल पाल पर संगठन में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की वसूली का गंभीर आरोप लगा था। पार्टी ने उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले भाजपा 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी थी। नवीन सूची जारी होने के बाद अब 98 में से 84 जिलाध्यक्षों की घोषणा पूरी हो चुकी है, जबकि 14 पदों पर अभी निर्णय बाकी है।

भाजपा संगठन चुनाव के अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जारी सूची के अनुसार घोषित 14 जिलाध्यक्षों में सात ओबीसी, छह सामान्य वर्ग और एक अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, फिरोजाबाद जिला, कौशांबी सहित कई स्थानों पर पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा जिम्मेदारी देकर पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक मजबूती पर भरोसा जताया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शेष 14 जिलाध्यक्षों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे।




Post a Comment

0 Comments