बनारस-खजुराहो के बीच 11 नवम्बर से दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस


वाराणसी, 09 नवम्बर, 2025। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनारस-खजुराहो-बनारस के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। इस ट्रेन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 08 नवम्बर, 2025 को बनारस स्टेशन से उद्घाटन विशेष ट्रेन (02582 बनारस-खजुराहो वंदे भारत) के रूप में किया गया था।

अब यह ट्रेन नियमित रूप से 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) संचालित होगी।
नियमित सेवा में ट्रेन संख्या 26506 बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान कर विन्ध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा और महोबा होते हुए दोपहर 13:10 बजे खजुराहो पहुँचेगी।

वापसी में 26505 खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से 15:20 बजे रवाना होकर महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, प्रयागराज छिवकी और विन्ध्याचल होते हुए रात 23:10 बजे बनारस पहुँचेगी।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस कुल 08 कोचों से सुसज्जित होगी और यात्रियों को तेज, आरामदायक व आधुनिक यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।

— अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।



Post a Comment

0 Comments