भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया एमएलसी मुकेश शर्मा का जन्मदिन


लखनऊ। भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष लखनऊ मुकेश शर्मा का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से विभूति खंड स्थित मंत्री आवास पर मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह, नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, सुनील यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पूर्व मंडल मंत्री रवि प्रकाश जायसवाल, नगर महामंत्री युवा मोर्चा अमित त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु सोनकर, नगर मंत्री युवा मोर्चा सचिन सोनकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।




Post a Comment

0 Comments