बलिया। जनपद बलिया पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि ₹49,400 शिकायतकर्ता रोहित कुमार सोनी निवासी थाना कोतवाली, बलिया के खाते में वापस करा दी। पीड़ित के INDUSIND BANK खाते से 10 जुलाई 2025 को फर्जी तरीके से यह राशि निकाल ली गई थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निर्देशन में साइबर सेल ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। परिणामस्वरूप 30 सितम्बर 2025 को मा0 न्यायालय के आदेश पर सम्पूर्ण राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस व साइबर सेल टीम की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
साइबर सेल टीम बलिया : उ0नि0 मनीष कुमार वरूण (प्रभारी साइबर सेल), मुख्य आरक्षी मो0 इमरान, आरक्षी अमरनाथ मिश्र, आरक्षी शनि यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार।
0 Comments