बलिया : सुखपुरा में किराएदार की संदिग्ध हालात में मौत


सुखपुरा, बलिया। शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 को कस्बा सुखपुरा में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र कृष्ण मोहन सिंह, निवासी ग्राम देवरी, थाना कोतवाली बांसडीह, बलिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र सिंह बीते दो दिनों से कस्बा सुखपुरा में ललिता देवी पत्नी स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता के मकान में किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार को वह अपने कमरे में मृत पाए गए।

मौके पर उनकी पत्नी माया सिंह एवं ससुर हरे कृष्णा सिंह, निवासी कस्बा खेजूरी उपस्थित रहे। परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र सिंह अत्यधिक शराब का सेवन करते थे।

पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

*पंडित विजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा*



Post a Comment

0 Comments