बलिया : मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और स्वावलम्बन पर दिया जोर


बलिया, 06 सितम्बर 2025। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत बलिया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने आज विशेष अभियान चलाया।


पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी व दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर स्कूल-कॉलेज, बाजार, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, महिला ई-हाट योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


साथ ही महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) इत्यादि के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।


महिला संवाद कार्यक्रम में किशोरियों और महिलाओं को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने और अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने आश्वस्त किया कि “किसी भी संकट की घड़ी में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है।”




Post a Comment

0 Comments